महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए पंकज पांडेय और उनके सहयोगियों को सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया. कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और अपनत्व का माहौल देखने को मिला.

- नया चौक स्थित श्री चंद्र मंदिर परिसर में हुआ आयोजन, व्रती महिलाओं ने दिया सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
- साड़ी, सुपला और नारियल पाकर खिले महिलाओं के चेहरे, सहयोगियों के साथ मिलकर निभाई सेवा की जिम्मेदारी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर सेवा और समर्पण की भावना देखने को मिली. शुक्रवार को नया चौक स्थित श्री चंद्र मंदिर परिसर में युवा पत्रकार पंकज पांडेय ने सैकड़ों छठ व्रती महिलाओं के बीच साड़ी, सुपला और नारियल का वितरण किया. दोपहर 12 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं को छठ पूजा की सामग्री भेंट की गई.
पूजन सामग्री और साड़ी पाकर व्रती महिलाओं के चेहरे खिल उठे. महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए पंकज पांडेय और उनके सहयोगियों को सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया. कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और अपनत्व का माहौल देखने को मिला.
इस सेवा अभियान में अजय मानसिंघका, रितेश वर्मा, सुजीत सिंह, प्रिंस कुमार और रेहान ने भी सक्रिय भूमिका निभाई. सभी ने मिलकर माताओं और बहनों के बीच सम्मानपूर्वक साड़ी एवं छठ पूजन सामग्री का वितरण किया.
इस मौके पर पंकज पांडेय ने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था और उपासना का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, पवित्रता और आपसी सहयोग का भी प्रतीक है. व्रती माताओं और बहनों की सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है. ऐसे छोटे-छोटे प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं.







.png)










0 Comments