अध्यंतरा’ का भव्य शुभारंभ किया गया. इस मौके पर आयोजित विशेष शोकेस में 100 से अधिक आकर्षक डिजाइनों वाले आभूषणों को प्रदर्शित किया गया, जिन्हें देखने के लिए ग्राहक और आमंत्रित अतिथि पहुंचे.
- सोने से लेकर हीरे के आभूषणों तक पर आकर्षक छूट, ज्योति चौक के पास हुआ नए कलेक्शन का भव्य लॉन्च
- पारंपरिक खूबसूरती और आधुनिक डिजाइन का संगम, नए संग्रह को देखने पहुंचे ग्राहक और अतिथि
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : त्योहारों और खास मौकों पर खूबसूरत आभूषणों की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए तनिष्क ने नई पेशकश की है. शहर के ज्योति चौक के निकट स्थित तनिष्क स्टोर में मंगलवार को ब्रांड के नए आभूषण संग्रह ‘अध्यंतरा’ का भव्य शुभारंभ किया गया. इस मौके पर आयोजित विशेष शोकेस में 100 से अधिक आकर्षक डिजाइनों वाले आभूषणों को प्रदर्शित किया गया, जिन्हें देखने के लिए ग्राहक और आमंत्रित अतिथि पहुंचे.
‘अध्यंतरा’ कलेक्शन में खूबसूरत कारीगरी, आकर्षक डिजाइन और आभूषणों की विविधता को खास जगह दी गई है. इस संग्रह के जरिए ग्राहकों को पारंपरिक सुंदरता के साथ नए डिजाइन का विकल्प उपलब्ध कराया गया है. लॉन्च कार्यक्रम में तनिष्क के सम्मानित ग्राहक, अतिथि और स्टोर के कर्मचारी मौजूद रहे.
खरीदारी पर मिल रही तीन तरह की खास छूट
नए कलेक्शन की लॉन्चिंग के साथ ही ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी पेश किए गए हैं. इसके तहत सोने के आभूषणों की खरीद पर प्रति ग्राम 301 रुपये की फ्लैट छूट दी जा रही है. वहीं, मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक और हीरे के मूल्य पर भी 20 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिल रहा है.
नए कलेक्शन और विशेष ऑफर को लेकर ग्राहकों में उत्साह देखा गया. तनिष्क की इस पेशकश से आभूषणों के शौकीनों को पारंपरिक और आकर्षक डिजाइनों के बीच अपनी पसंद के गहने चुनने का नया अवसर मिला है.







.png)








0 Comments