युवा नेता दीपक यादव के नेतृत्व में जुटे युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया. इस दौरान उत्साह और संगठन के प्रति जोश देखने को मिला.

- डुमरांव के पास फूल-मालाओं से किया अभिनंदन
- युवाओं ने संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जाने के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर डुमरांव के समीप भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का युवाओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. युवा नेता दीपक यादव के नेतृत्व में जुटे युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया. इस दौरान उत्साह और संगठन के प्रति जोश देखने को मिला.
स्वागत के दौरान युवा नेता दीपक यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का आगमन कार्यकर्ताओं और युवाओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है. उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में बिहार में भाजपा संगठन और मजबूत होगा. उनके नेतृत्व से युवाओं में संगठन के प्रति नई ऊर्जा और समर्पण का संचार होगा.
उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे.
कार्यक्रम में सुजीत सिंह, अभिषेक रंजन, रोहित सिंह, राजा यादव, अमन सिंह, सुनील सिंह, अरविंद कुमार समेत बड़ी संख्या में युवा और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.






.png)








0 Comments