अनुराग राज त्रिवेदी बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं. उनकी जीत से जिले के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई है.
![]() |
| राहुल गांधी के साथ अनुराग राज त्रिवेदी दिलीप यादव, जिलाध्यक्ष एवं अंकित सिद्धार्थ, जिला महासचिव (सभी फाइल इमेज) |

- सांगठनिक चुनाव में दिलीप यादव जिला अध्यक्ष और अंकित सिद्धार्थ मौर्य जिला महासचिव निर्वाचित
- विधानसभा व ब्लॉक स्तर पर भी चुने गए नए पदाधिकारी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भारतीय युवा कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव के परिणाम सोमवार देर शाम घोषित किए गए. इसमें बक्सर के अनुराग राज त्रिवेदी बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं. उनकी जीत से जिले के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई है.
सांगठनिक चुनाव में जिला स्तर पर दिलीप यादव जिला अध्यक्ष और अंकित सिद्धार्थ मौर्य जिला महासचिव चुने गए हैं. इसके अलावा विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर भी नए पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ है. चुनाव के नतीजों से जिले में युवा कांग्रेस की नई सांगठनिक टीम सामने आई है.
आंतरिक चुनाव प्रक्रिया के तहत हुआ निर्वाचन
भारतीय युवा कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव के लिए सदस्यता आधारित प्रक्रिया अपनाई जाती है. इसके तहत पहले सदस्यता अभियान चलाकर मतदाता सूची तैयार की जाती है. इसके बाद ब्लॉक और विधानसभा स्तर पर चुनाव होते हैं. आगे जिला और प्रदेश स्तर के विभिन्न पदों के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जाती है. इस व्यवस्था के जरिए संगठन के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग स्तर पर नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलती है.
विधानसभा से लेकर ब्लॉक स्तर तक चुने गए पदाधिकारी
सांगठनिक चुनाव में बक्सर जिले के विभिन्न पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है.
जिला स्तर
जिला अध्यक्ष : दिलीप यादव
जिला महासचिव : अंकित सिद्धार्थ मौर्य
विधानसभा अध्यक्ष
बक्सर : गणेश कुमार
ब्रह्मपुर : आनंद कुमार
डुमरांव : लक्ष्मण जी यादव
राजपुर : रामकुमार यादव
ब्लॉक अध्यक्ष
बक्सर : अभिषेक कुमार
इटाढ़ी : ऋषिकेश चौधरी
नावानगर : रवि कुमार सिंह
राजपुर : बबलू राज
डुमरांव : सत्यम कुमार जायसवाल
सिमरी : अजीत कुमार यादव
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से लगातार बधाइयां दी जा रही हैं. कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि नई टीम के नेतृत्व में जिले में युवा कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी.






.png)








0 Comments