बक्सर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, वैष्णवी रेजिडेंसी में हुआ भव्य स्वागत ..

संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी सांगठनिक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया. प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता बनाए रखने का संदेश दिया.

 





               





  • कार्यकर्ताओं से मिले प्रदेश अध्यक्ष
  • संगठन की मजबूती और आगामी गतिविधियों पर हुई चर्चा

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मंगलवार को बक्सर पहुंचे. इस दौरान वैष्णवी रेजिडेंसी में भाजपा नेता प्रदीप राय के द्वारा उनका आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ स्वागत-अभिनंदन किया गया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया.

स्वागत के बाद संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी सांगठनिक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया. प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता बनाए रखने का संदेश दिया.

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेतृत्व का मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है. प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

मौके पर पूर्व विधायक दिलमणि देवी, भाजपा नेता अमित पांडेय, जदयू नेता संजय सिंह राजनेता सहित कई लोग मौजूद रहे.










Post a Comment

0 Comments