बताया जाता है कि खेत में काम के दौरान वह अचानक ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया. हादसा इतना गंभीर था कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद खेत में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई.

- भदार गांव में गेहूं की बुआई के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
- पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरु की जांच
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : सिकरौल थाना क्षेत्र के भदार गांव में गुरुवार को खेत में गेहूं की बोआई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय किशोर की जान चली गई. ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आने से किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान भदार गांव निवासी योगेंद्र सिंह यादव के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मिली जानकारी के अनुसार, भदार गांव के आथर मौजा स्थित रविंद्र सिंह उर्फ बेदी सिंह के खेत में ट्रैक्टर से गेहूं की बोआई का काम चल रहा था. इसी दौरान आयुष कुमार भी ट्रैक्टर पर सवार था. बताया जाता है कि खेत में काम के दौरान वह अचानक ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया. हादसा इतना गंभीर था कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद खेत में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई.
हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए. इसके बाद सिकरौल थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की.
पिता ने जताई हत्या की आशंका, ट्रैक्टर मालिक और चालक पर लगाया आरोप
इस घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब मृतक के पिता योगेंद्र सिंह यादव ने इसे महज हादसा मानने से इनकार करते हुए ट्रैक्टर मालिक और चालक पर हत्या का आरोप लगाया. उन्होंने दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को आवेदन दिया है. हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा.
इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीप यादव ने बताया कि रोटावेटर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हुई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.









.png)








0 Comments