पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी ..

परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले दो दिनों से गायब था. युवक का बगल के गांव के कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था. युवक का एक छोटा बेटा भी है.








               


  • इटाढ़ी थाना के शाहीपुर गांव से दो दिन से लापता था 25 वर्षीय गोलु कुमार सिंह, बगल के गांव के युवकों से हुआ था विवाद
  • ​मौके पर पहुंची एफएसएल टीम और पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेंगे मौत के राज 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : इटाढ़ी थाना क्षेत्र के शाहीपुर गांव के दक्षिणी बधार में पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव मिला. घटना की सूचना मिलते ही इटाढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है. मृतक युवक की पहचान शाहीपुर गांव के बबन सिंह कोईरी के 25 वर्षीय पुत्र गोलु कुमार सिंह के रुप में हुई. युवक दो दिन से घर से गायब था. परिजन लगातार युवक को ढूंढ रहे थे.

​गुरुवार को शाहीपुर गांव के दक्षिण बगीचे में पेड़ से लटका हुआ शव मिला. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई. परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले दो दिनों से गायब था. युवक का बगल के गांव के कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था. युवक शादीशुदा है और उसका एक छोटा पुत्र भी है.

​परिजनों द्वारा हत्या कर शव पेड़ से लटका देने का आरोप लगा रहे हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंच घटना की जांच कर रही है. 


इटाढ़ी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा. फिलहाल परिजनों द्वारा मिल रही जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है. मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद घटना की बारीकी से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
















Post a Comment

0 Comments