अश्लील टिप्पणी मामले में बक्सर विधायक आनंद मिश्र का कड़ा रुख, कहा- कोई माफीनामा मान्य नहीं ..

कहा कि छठ पूजा सिर्फ पूजा नहीं बल्कि लोगों की भावना है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि जहां-जहां मां-बहनें हैं—चाहे देश हो या विदेश—वहां यह पूजा करती हैं, और ऐसी ओछी मानसिकता वाले लोगों के लिए समाज में किसी भी प्रकार का कोई माफीनामा नहीं है.

 








           
- सनातन परंपरा और मातृशक्ति का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं
- छठ पूजा को बताया भावना का प्रतीक, संगठनात्मक कार्य से उत्तर प्रदेश में हैं विधायक

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : छठ महापर्व, सनातन धार्मिक परंपराओं और बिहार की मातृशक्ति के विरुद्ध कथित अश्लील शब्दों व आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में बक्सर के भाजपा विधायक आनंद मिश्र ने कड़ी कार्रवाई का निर्देश और मार्गदर्शन दिया है. विधायक के निर्देशानुसार युवाओं ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर आवेदन सौंपा, जिस पर तत्काल एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं.

विधायक आनंद मिश्र ने कहा कि बिहार की अस्मिता, सनातन धार्मिक परंपरा और मातृशक्ति के ऊपर दिए गए बयान किसी भी तरीके से स्वीकार्य नहीं हैं. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी मां-बहनों के ऊपर इस तरह का बयान देगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा.
विधायक आनंद मिश्र ने कहा कि छठ पूजा सिर्फ पूजा नहीं बल्कि लोगों की भावना है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि जहां-जहां मां-बहनें हैं—चाहे देश हो या विदेश—वहां यह पूजा करती हैं, और ऐसी ओछी मानसिकता वाले लोगों के लिए समाज में किसी भी प्रकार का कोई माफीनामा नहीं है.















Post a Comment

0 Comments