पांडेय पट्टी में सड़क किनारे मिला 40 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान ..

आउट पोस्ट प्रभारी गुड्डू चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है.





               





  • काले रंग का ट्राउजर और लाल टी-शर्ट पहने था युवक, 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा शव
  • मुफस्सिल आउट पोस्ट प्रभारी गुड्डू चौधरी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पहचान कराने में जुटी पुलिस

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : शहर के पांडेय पट्टी स्थित एफसीआई रोड पर सोमवार की रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक करीब 40 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ. युवक की पहचान नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और पिछले कुछ समय से इलाके में घूमता हुआ दिखाई दे रहा था.

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल आउट पोस्ट प्रभारी गुड्डू चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है.

मुफस्सिल आउट पोस्ट प्रभारी गुड्डू चौधरी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. नियमानुसार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा. इस दौरान यदि कोई परिजन या परिचित उसकी पहचान नहीं करता है तो नियमानुसार अंतिम संस्कार कराया जाएगा.

पुलिस के अनुसार, मृतक ने काले रंग का ट्राउजर और लाल रंग की फुल स्लीव टी-शर्ट पहन रखी थी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि युवक की पहचान हो सके और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके.










Post a Comment

0 Comments