अनंत सिंह का सुबह 9:30 बजे बक्सर टोल प्लाजा पर स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा. इसके बाद गोलंबर और बाइपास स्थित काली मंदिर के पास उनका स्वागत होगा.

- टोल प्लाजा से शुरू होगा स्वागत-अभिनंदन का सिलसिला, स्वामी सहजानंद सरस्वती मंदिर में करेंगे माल्यार्पण
- कृतपुरा, सिकरौल और रामपुर में भी होगा स्वागत, समाज के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह 6 नवंबर, शुक्रवार को बक्सर पहुंचेंगे. उनके आगमन को लेकर ब्रह्मर्षि समाज की ओर से भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं. भगवान वामन की अवतार स्थली और महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि बक्सर में उनके स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष डॉ राकेश राय उर्फ कल्लू राय ने स्वागत कार्यक्रम का रूट चार्ट और समय जारी किया है.
टोल प्लाजा से शुरू होगा स्वागत का सिलसिला
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अनंत सिंह का सुबह 9:30 बजे बक्सर टोल प्लाजा पर स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा. इसके बाद गोलंबर और बाइपास स्थित काली मंदिर के पास उनका स्वागत होगा. यहां से वे स्वामी सहजानंद सरस्वती मंदिर पहुंचेंगे, जहां स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.
तीन गांवों में भी होगा अभिनंदन
शहर में स्वागत कार्यक्रम के बाद अनंत सिंह का काफिला ग्रामीण इलाकों की ओर रवाना होगा. कृतपुरा में बब्लू राय के निजी आवास पर स्वागत-अभिनंदन किया जाएगा. इसके बाद सिकरौल में मुखिया गुड्डू राय के यहां स्वागत समारोह आयोजित होगा. वहीं, रामपुर में बबूद राय के यहां भी अभिनंदन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है.
अध्यक्ष ने लोगों से की शामिल होने की अपील
ब्रह्मर्षि समाज, बक्सर के अध्यक्ष राकेश राय उर्फ कल्लू राय ने जिले के क्षेत्रवासियों और समाज के सभी प्रबुद्धजनों से निर्धारित समय पर पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की सहभागिता से आयोजन को सफल और यादगार बनाया जाएगा. टोल प्लाजा से लेकर शहर और गांवों तक स्वागत की तैयारियां की गई हैं.






.png)








0 Comments