भोजन बैंक की सेवा को विस्तार देने की तैयारी, श्यामला पाठक और गुंजन देवी को मिली अहम जिम्मेदारी ..

इसके तहत श्रीमती श्यामला पाठक को बक्सर जिला महिला समन्वयक तथा गुंजन देवी को नगर समन्वयक बनाया गया है. संस्थान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक सेवा से जोड़कर जरूरतमंदों की मदद के अभियान को मजबूत करना है.





               






  • भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान ने किया संगठन का विस्तार, भोजन बैंक को आर्थिक
  • शारीरिक और मानसिक सहयोग देने वाले सदस्यों को सौंपी गई सामाजिक जिम्मेदारी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित भोजन बैंक की सेवा को और व्यापक बनाने की पहल की गई है. भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान, बक्सर ने अपनी सामाजिक गतिविधियों को गति देने और संगठन का विस्तार करने के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इसके तहत श्रीमती श्यामला पाठक को बक्सर जिला महिला समन्वयक तथा गुंजन देवी को नगर समन्वयक बनाया गया है. संस्थान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक सेवा से जोड़कर जरूरतमंदों की मदद के अभियान को मजबूत करना है.

सेवा के लिए आगे आईं महिलाएं, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

संस्थान की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष दीनानाथ प्रसाद और सचिव राजीव कुमार (जीरो) के नेतृत्व में भोजन बैंक के संचालन में कई लोग आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से सहयोग कर रहे हैं. इसके साथ ही कार्यक्रमों में श्रमदान कर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. नई जिम्मेदारियां मिलने से महिला सहभागिता और शहरी क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को विस्तार मिलने की उम्मीद है.

मार्गदर्शक मंडल में शामिल हैं कई सहयोगी

भोजन बैंक के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य एवं आर्थिक सहयोगियों में राजेश यादव, गणेश यादव, रितेश कुमार, अरुण ओझा, राहुल राज, पवन वर्मा, कतल सिंह, अरविन्द गुप्ता, आदित्य विद्यार्थी (महाभारत क्लासेज), राजीव रंजन मिश्रा, लक्ष्मी नारायण, भुआली वर्मा, प्रमोद लोहिया, राहुल वर्मा (आरआर ऑर्नामेंट), मो. अकरम (चांद चश्मा घर), चंदन उपाध्याय, पुनीत सिंह, अशोक जी वर्मा, डॉ. श्रवण कुमार तिवारी, सएनी भाई झंडा वाले और सुरेंद्र जायसवाल शामिल हैं.

इसके अलावा भरत प्रधान, राहुल चौबे, चंदू सिंह, गुप्तेश्वर पटेल, प्रमोद पांडेय, अभय पाठक, विमलेश तिवारी, विकास गुप्ता, अमरेश श्रीवास्तव, उमेश राणा, सुभाष जी, राजेंद्र पासवान, अविनाश जी, संदीप यादव, अजित कुमार, डॉ. चंद्रमणि विमल, राजीव राय, बिहारी लाल गुप्ता, रौशन राय, प्रभात शर्मा, संतोष राय, श्याम जी केशरी, टीके सर, प्रमोद केशरी, जीतेन्द्र ठाकुर, रोहित गुप्ता, राजेश वर्मा, हाफी इमरान शामशी, अर्जुन यादव, सर्वेन्द्र ओझा, अजित सिन्हा, अजित वर्मा, संजीत यादव, विवेक कुशवाहा, रितेश वर्मा, मनोज वर्मा, मदन मोहन वर्मा, मंटु कुमार, जय राम सिंह, विशाल वर्मा, बिट्टू गुप्ता, अभिषेक वर्मा, विजय गुप्ता, चंदन वर्मा, रामचंद्र मसाला के संचालक, अनिल वर्मा, अखिलेश ओझा (पिंचू ओझा), संजय वर्मा, मंटु वर्मा, संतोष वर्मा, मो. पप्पू, मो. साबिर, मो. मुश्ताक, मो. शाहिद, विजय वर्मा, विशाल पासवान, सुनील चौधरी, भोलू ओझा, कमलेश पाल, शशि गुप्ता, अजित चौधरी, पिंटू (अमीन) और डॉ. आशुतोष कुमार सिंह (डेंटल) का नाम शामिल है.

अधिवक्ताओं ने भी बढ़ाया सहयोग का हाथ

संस्थान की सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करने वाले अधिवक्ताओं में कुमार मानवेन्द्र, ललन पांडेय, शुभम उपाध्याय, शैलेन्द्र यादव, सुरेंद्र यादव, राजू राय, मुक्ति शंकर पांडेय, सोनू चौबे सहित अन्य अधिवक्ता एवं कार्यकर्ता शामिल हैं. संस्थान ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में इसी तरह सहभागिता बनाए रखने की अपील की है.










Post a Comment

0 Comments