कंपनी की भविष्य की योजनाओं और सुपर शक्ति TMT Fe 600 की गुणवत्ता से जुड़ी विशेषताओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने डीलरों के सहयोग और विश्वास को कंपनी की व्यावसायिक यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया.
भविष्य की योजनाओं और उत्पादों की गुणवत्ता पर कंपनी के बिहार हेड ने रखे विचार
होटल द ईस्टर्न ग्रेस में हुआ समारोह, डीलरों की भागीदारी से उत्साहपूर्ण हुआ आयोजन
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : दीपावली के उल्लास के बीच व्यापारिक रिश्तों को मजबूती देने और बेहतर योगदान के लिए सहयोगियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से सुपर शक्ति TMT Fe 600 की ओर से गुरुवार को होटल द ईस्टर्न ग्रेस में दीपावली मिलन सह डीलर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में 60 से अधिक डीलरों ने हिस्सा लेकर कंपनी के प्रति अपनी आस्था और प्रतिबद्धता दिखाई.
कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र के सम्मानित डिस्ट्रीब्यूटर ओम श्री साई इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर मनोज श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुआ. दीपावली मिलन के इस आयोजन में कंपनी के प्रतिनिधियों और डीलरों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं. साथ ही आपसी सहयोग और व्यावसायिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया.
कंपनी की योजनाओं और गुणवत्ता पर हुई चर्चा
समारोह में सुपर शक्ति के बिहार हेड निशांत गौरव और एरिया मैनेजर रोहित पांडेय ने डीलरों को संबोधित किया. उन्होंने कंपनी की भविष्य की योजनाओं और सुपर शक्ति TMT Fe 600 की गुणवत्ता से जुड़ी विशेषताओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने डीलरों के सहयोग और विश्वास को कंपनी की व्यावसायिक यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया.
अंगवस्त्र और उपहार देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम के अंतिम चरण में कंपनी की ओर से उपस्थित सभी डीलरों को अंगवस्त्र एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर डीलरों में उत्साह देखने को मिला. समारोह ने दीपावली की खुशियों के साथ कंपनी और उसके व्यापारिक सहयोगियों के बीच आपसी विश्वास, सम्मान और साझेदारी का संदेश दिया.







.png)








0 Comments