राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभू समेत कई वरिष्ठ नेता बक्सर स्थित उनके आवास पर पहुंचे. सभी ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.
![]() |
| श्रद्धा सुमन अर्पित करते सिद्धार्थ शंभू व अन्य |

- संजय सरावगी और सिद्धार्थ शंभू ने तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
- विधायक संजीव चौरसिया, राकेश ओझा समेत भाजपा-जदयू के कई नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा के पिता फूलन प्रसाद श्रीवास्तव के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है. 72 वर्षीय फूलन प्रसाद श्रीवास्तव रेलवे कर्मी थे. उनके निधन की सूचना मिलने के बाद बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभू समेत कई वरिष्ठ नेता बक्सर स्थित उनके आवास पर पहुंचे. सभी ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.
![]() |
| श्रद्धांजलि देते संजय सरावगी व अन्य |
प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राजेश सिन्हा के आवास पर पहुंचकर उनके पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए. वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभू ने भी दिवंगत फूलन प्रसाद श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
विधायकों ने भी परिजनों से मिलकर जताया दुख
विधायक संजीव चौरसिया ने भी राजेश सिन्हा के आवास पर पहुंचकर फूलन प्रसाद श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी. शाहपुर के विधायक राकेश ओझा ने भी उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को नमन किया. दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.
भाजपा-जदयू के कई नेता रहे मौजूद
श्रद्धांजलि देने पहुंचने वालों में भाजपा प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन, पूर्व प्रत्याशी प्रदीप दूबे, नवीन निश्चल चतुर्वेदी, मनोज पांडेय, राजीव रंजन सिंह, प्रमोद मिश्रा, निक्कू तिवारी और पुनीत सिंह शामिल रहे.
इसके अलावा विधायक आनंद मिश्र, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन देवी, वरिष्ठ नेत्री चंदा पांडेय, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, वरिष्ठ नेता अमरेंद्र पांडेय, ज्वाला सैनी तथा जदयू नेता संजय सिंह राजनेता ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस दौरान सभी ने दिवंगत फूलन प्रसाद श्रीवास्तव के प्रति सम्मान व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की.






.png)









0 Comments