कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कार और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. हमारी कोशिश है कि युवा पीढ़ी अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को समझे और उसे आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाए.

- हॉस्पिटल रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर और सोहनी पट्टी के गौरीशंकर मंदिर में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना
- भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के बीच नई पीढ़ी को संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का लिया संकल्प
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा बुधवार को बक्सर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई. नगर के हॉस्पिटल रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर और सोहनी पट्टी स्थित श्री गौरीशंकर मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. इस अवसर पर कायस्थ समाज के साथ अन्य समाजों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सर्वसमाज की सहभागिता ने धार्मिक आयोजन को सामाजिक एकता, आपसी प्रेम और भाईचारे के संदेश से जोड़ दिया.
हॉस्पिटल रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित पूजा की अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष शशि भूषण वर्मा ने की. उनकी देखरेख में भगवान चित्रगुप्त महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान गायन मंडली के सदस्यों ने भगवान के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया. मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा. मौके पर मनोज कुमार श्रीवास्तव, मनन श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार रवि, निशांत श्रीवास्तव, नीरज सिन्हा, रमन लाल, दीपू लाल, रामकृपाल दास, प्रताप रंजन, मोहन श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव उर्फ लल्लू लाल और गुड्डू लाल समेत कई लोग मौजूद रहे.
कर्म और न्याय के प्रतीक हैं भगवान चित्रगुप्त
चित्रगुप्त मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष शशि भूषण वर्मा ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की महिमा अपरंपार है. वे न्याय, ज्ञान और कर्म के प्रतीक हैं. उनकी पूजा हमें अपने कर्मों के प्रति सजग रहने और सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कार और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. हमारी कोशिश है कि युवा पीढ़ी अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को समझे और उसे आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाए. भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का भी अवसर है.
सर्वसमाज की सहभागिता ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा
वहीं, सोहनी पट्टी स्थित श्री गौरीशंकर मंदिर परिसर में श्री चित्रगुप्त पूजा समिति के तत्वावधान में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की गई. श्रद्धालुओं ने समाज और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की. कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को सामाजिक समरसता का स्वरूप प्रदान किया.
समिति के संयोजक डॉ. दिलीप कुमार सिन्हा 'गुलालाल' ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा केवल कायस्थ समाज की धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर भी है. ऐसे आयोजन समाज के सभी वर्गों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
कार्यक्रम में सुलालन लाल, डॉ. सुधीर कुमार सिन्हा, जितेंद्र श्रीवास्तव, बाबलू दयाद, बिहारी लाल मास्टर, सत्यराज सिन्हा, सुजीत कुमार सिन्हा, बाबुआ अस्थाना, डॉ. राज सिन्हा, विकास सिन्हा, नारायण जी श्रीवास्तव, पप्पू लाल, मनोज लाल, अनिल कुमार सिन्हा, लखन लाल, गोविंद जी श्रीवास्तव, राजेश सिन्हा, शशि लाल, आनंदी राज सिन्हा और रामजी लाल सहित कायस्थ समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे. इनके साथ अन्य समाजों के गणमान्य व्यक्तियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की.
पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. आयोजन की सफलता में समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा. अंत में समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज से समस्त मानव समाज के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की गई.






.png)













0 Comments