जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही. अधिकारियों ने अलग-अलग टीमों का गठन कर जेल के एक-एक वार्ड, बैरक और संदिग्ध ठिकानों की बारीकी से तलाशी ली.

- सुबह 4:15 बजे खुला जेल का मुख्य फाटक, एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में एक-एक वार्ड की हुई सघन तलाशी.
- साढ़े तीन घंटे तक चले विशेष अभियान में कई थानों की पुलिस रही मौजूद, तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार के बक्सर स्थित केंद्रीय कारा (सेंट्रल जेल) में शुक्रवार की अहले सुबह जिला और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी छापेमारी की. सुबह ठीक 4:15 बजे जेल का मुख्य फाटक खुलते ही भारी पुलिस बल ने परिसर के भीतर प्रवेश किया और सुरक्षा व्यवस्था को अपने नियंत्रण में ले लिया. इस औचक निरीक्षण से जेल के भीतर बंद कैदियों और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया.
यह पूरी कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अविनाश कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गौरव पांडेय के संयुक्त नेतृत्व में अंजाम दी गई. अभियान के दौरान ट्रैफिक डीएसपी सहित जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही. अधिकारियों ने अलग-अलग टीमों का गठन कर जेल के एक-एक वार्ड, बैरक और संदिग्ध ठिकानों की बारीकी से तलाशी ली.
एसडीम अविनाश कुमार ने बताया कि सुबह 4:15 बजे से शुरू हुआ यह सघन तलाशी अभियान करीब सवा तीन घंटे तक चला और सुबह 7:30 बजे समाप्त हुआ. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पूरी जांच के दौरान जेल के किसी भी वार्ड से कोई आपत्तिजनक सामग्री या प्रतिबंधित सामान बरामद नहीं हुआ है. प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे जेल की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एक नियमित और आवश्यक कदम बताया है.









.png)








0 Comments