भोजपुरी सितारों की महफिल के बीच लॉन्च हुई हीरो की नई ग्लैमर एक्स एबीएस, किला मैदान में उमड़ी हजारों की भीड़ ..

हीरो की नई ग्लैमर एक्स एबीएस बाइक की भव्य लॉन्चिंग की गई. इस दौरान बाइक की खूबियों और आधुनिक फीचर्स की जानकारी भी लोगों को दी गई. एबीएस तकनीक से लैस इस बाइक को लेकर बाइक प्रेमियों में खासा आकर्षण देखने को मिला.





               




- पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी, मुख्य पार्षद कमरुन निशा और एसडीपीओ गौरव पांडेय ने किया शुभारंभ

- भोजपुरी के सुपरस्टार अरविंद अकेला उर्फ कल्लू और डिम्पल सिंह की प्रस्तुतियों ने बांधा समां 


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भोजपुरी सितारों की रंगारंग प्रस्तुतियां, हजारों दर्शकों की मौजूदगी और नई बाइक की लॉन्चिंग. मंगलवार को बक्सर का किला मैदान मनोरंजन और उत्साह के अनूठे संगम का गवाह बना. मौका था माखनभोग हीरो की ओर से हीरो मोटोकॉर्प की नई बाइक ग्लैमर एक्स एबीएस (Glamour X ABS) की भव्य ग्रैंड लॉन्चिंग का. भोजपुरी गायक एवं अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू, अभिनेत्री डिम्पल सिंह समेत अन्य कलाकारों की मौजूदगी ने समारोह को यादगार बना दिया.

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पूर्व सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, नगर परिषद की मुख्य पार्षद कमरुन निशा, सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय और माखनभोग हीरो के संचालक सुमित पाहवा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद कलाकारों की प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ और पूरा मैदान तालियों की गूंज से भर गया.

गणेश वंदना से शुरुआत, कल्लू और डिम्पल के गीतों पर झूमे दर्शक

समारोह की शुरुआत कलाकारों ने गणेश वंदना और माता लक्ष्मी की वंदना से की. भक्तिमय प्रस्तुतियों के बाद भोजपुरी संगीत और मनोरंजन का रंग चढ़ने लगा. अरविंद अकेला कल्लू, डिम्पल सिंह और अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. पसंदीदा कलाकारों को करीब से देखने और सुनने के लिए किला मैदान में हजारों की संख्या में लोग जुटे थे.

आधुनिक फीचर्स के साथ पेश हुई ग्लैमर एक्स एबीएस

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हीरो की नई ग्लैमर एक्स एबीएस बाइक की भव्य लॉन्चिंग की गई. इस दौरान बाइक की खूबियों और आधुनिक फीचर्स की जानकारी भी लोगों को दी गई. एबीएस तकनीक से लैस इस बाइक को लेकर बाइक प्रेमियों में खासा आकर्षण देखने को मिला. माखनभोग हीरो की ओर से बाइक की खरीद पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं.


माखनभोग हीरो के संचालक सुमित पाहवा और सौरभ पाहवा ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पहुंचे अतिथियों, कलाकारों और बक्सरवासियों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि ग्राहकों को आधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाओं वाले दोपहिया वाहन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से नई ग्लैमर एक्स एबीएस को भव्य समारोह के बीच ग्राहकों के सामने पेश किया गया.












Post a Comment

0 Comments