बक्सर में गयाजी पुलिस की बड़ी दबिश : स्कूल से दबोचा गया एमएलसी बनाने का झांसा देकर यौन शोषण व वसूली का आरोपी शिक्षक ..

शुक्रवार को गयाजी कोतवाली थाने की पुलिस टीम ने बक्सर नगर थाना पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को आचार्य नरेंद्र देव मध्य विद्यालय परिसर से ही हिरासत में ले लिया.


 








               


  • नगर थाने में आरोपी से जारी है गहन पूछताछ, गिरफ्तारी पर फैसला जांच के बाद
  • प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद स्कूल में बेखौफ ड्यूटी करने पर शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : महिला शिक्षिका को विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बनाने का सब्जबाग दिखाकर यौन शोषण, धोखाधड़ी और रंगदारी वसूलने के संगीन आरोपों में घिरे बक्सर के चर्चित शिक्षक प्रकाश पाठक उर्फ 'मि. राइट' पर कानून का शिकंजा कस गया है. शुक्रवार को गयाजी कोतवाली थाने की पुलिस टीम ने बक्सर नगर थाना पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को आचार्य नरेंद्र देव मध्य विद्यालय परिसर से ही हिरासत में ले लिया.

स्कूल से सीधे पुलिस द्वारा दबोचे जाने की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग और स्थानीय गलियारों में हड़कंप मच गया है. फिलहाल आरोपी को बक्सर नगर थाने में रखकर गया पुलिस की टीम गहन पूछताछ कर रही है.

पूछताछ के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई

बक्सर नगर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि गयाजी कोतवाली थाने में दर्ज एक गंभीर मामले के सिलसिले में वहां की पुलिस टीम बक्सर पहुंची थी. स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी शिक्षक को विद्यालय से लाकर नगर थाने में पूछताछ की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ चल रही है; जांच और पूछताछ के आधार पर ही यह तय होगा कि गया पुलिस उसे विधिवत गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाएगी या नहीं.

क्या है पूरा मामला: व्हाट्सएप ग्रुप से शुरू हुआ जालसाजी और शोषण का खेल

आचार्य नरेंद्र देव मध्य विद्यालय में पदस्थापित प्रकाश पाठक उर्फ 'मि. राइट' समेत तीन लोगों (कृष्णा कुमार प्रजापति और गंगाराम मदन प्रसाद) के विरुद्ध गया की एक महिला शिक्षिका के परिवाद पर गया कोतवाली थाने में यौन शोषण, धोखाधड़ी, जबरन वसूली और आपराधिक साजिश की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है.

पीड़िता द्वारा दर्ज कराए गए परिवाद के मुख्य बिंदु:

  • सत्ता के गलियारों में पहुंच का झांसा: शिक्षिका के अनुसार, शिक्षकों के एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उनकी पहचान आरोपियों से हुई थी. आरोपियों ने अपनी ऊंची राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए उन्हें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी (विधायक) बनवाने का झांसा दिया.
  • वाराणसी के होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर शोषण: आरोप है कि फरवरी 2024 में एक बैठक के बहाने शिक्षिका को वाराणसी बुलाया गया. वहां संगठन के नाम पर 1.50 लाख रुपये की मांग की गई और एक होटल में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद कथित तौर पर उनका यौन शोषण किया गया.
  • अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग और वसूली: पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने इस घटना का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देकर नकद व ऑनलाइन माध्यम से मोटी रकम वसूली. पैसे देने में असमर्थता जताने पर उन्हें गया के एक होटल में बुलाकर प्रताड़ित और धमकाया जाता था. मामले को लेकर पीड़िता ने 22 अक्टूबर 2024 को गया के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) को लिखित आवेदन भी सौंपा था.















Post a Comment

0 Comments