इस दौरान श्रद्धालु ठाकुर जी के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाने के साथ-साथ मनोहारी छप्पन भोग के दर्शन कर सकेंगे. संतों के सारगर्भित प्रवचनों और सुमधुर भजनों से पूरा आश्रम परिसर गूंज उठेगा, जिसके उपरांत उपस्थित सभी भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.
• दोपहर 12 बजे से सजेगा ठाकुर जी का दिव्य दरबार, संतों के प्रवचन और सुमधुर भजनों की बहेगी रसधार
• 7 दिसंबर से शुरू हो रहे सीताराम विवाह महोत्सव में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन को लेकर बनेगी भव्य रूपरेखा
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : आस्था, उल्लास और भक्ति के पावन रंग में मंगलवार को नया बाजार स्थित श्री सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम पूरी तरह सराबोर नजर आएगा. अवसर है दिव्य अन्नकूट महोत्सव का, जहां भगवान को 56 प्रकार के विशेष व्यंजनों और मिष्ठानों का महाभोग अर्पित किया जाएगा.
आश्रम के महंत पूज्य राजाराम शरण दास जी महाराज ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां पूरी भव्यता के साथ संपन्न कर ली गई हैं. कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार दोपहर 12 बजे से होगा. इस दौरान श्रद्धालु ठाकुर जी के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाने के साथ-साथ मनोहारी छप्पन भोग के दर्शन कर सकेंगे. संतों के सारगर्भित प्रवचनों और सुमधुर भजनों से पूरा आश्रम परिसर गूंज उठेगा, जिसके उपरांत उपस्थित सभी भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.
बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर बनेगी विशेष रणनीति इस पावन आयोजन के साथ ही आगामी 7 दिसंबर से शुरू हो रहे ऐतिहासिक सीताराम विवाह महोत्सव की तैयारियों पर भी गहरा मंथन होगा. इस महोत्सव में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज शामिल होने पहुंच रहे हैं. उनके भव्य स्वागत, सुरक्षा, विशाल जनसमूह के बैठने की व्यवस्था और कार्यक्रम के सुचारू संचालन को लेकर आश्रम में आयोजन समिति और संतों के बीच एक अहम तैयारी बैठक की जाएगी.
महंत जी ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से भावपूर्ण अपील की है कि वे सपरिवार पधारकर ठाकुर जी के दर्शन करें, संतों का आशीर्वाद पाएं और महाप्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं.







.png)








0 Comments